झामुमो का आरोप: भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी कर रहे सरकार को बदनाम

Rupa Kumari | February 19, 2026 | 04:14 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी और उनके समर्थक वीरेंद्र मंडल पर सरकार को बदनाम करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

“लोकप्रियता से घबराकर दे रहे बेतुके बयान”

जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्षम और निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है। उनका आरोप है कि विरोधी प्रत्याशी झामुमो की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर अनर्गल बयान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जंगली हाथियों के मुद्दे पर आजसू विधायक का धरना, तत्काल मुआवजे की उठी मांग

चुनाव कराना आयोग की जिम्मेदारी

जिला सचिव परेश चंद्र महतो ने बताया कि जामताड़ा जिला प्रशासन ने भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने की पूरी व्यवस्था की है। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव संपन्न कराना पूरी तरह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। इसके बावजूद सरकार को बदनाम करने और प्रशासन पर आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है।

“हार के डर से बौखलाए विरोधी”

प्रेस वार्ता में मौजूद झामुमो समर्थित प्रत्याशी और पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की पत्नी चमेली देवी ने कहा कि जीत-हार का फैसला केवल जनता करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी हार के डर से बौखला गए हैं और प्रशासन तथा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

चुनावी घोषणा पत्र जारी

इस अवसर पर प्रत्याशी ने शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र का भी प्रकाशन किया। इसमें सड़क, सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के वादे शामिल हैं।

प्रेस वार्ता में जुटे कई नेता

पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रेस वार्ता में मौजूद थे। नेताओं ने एक सुर में कहा कि चुनाव निष्पक्ष माहौल में हो रहा है और जनता सब देख रही है।

Share this news

संबंधित खबरें