Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को धनबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बलियापुर (बड़ादाहा) स्थित पूर्व विधायक आनंद महतो के आवास पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र डॉ बुद्धदेव महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी डॉ बुद्धदेव महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें: JPSC भर्ती नियमों पर बवाल, नीड बेस्ड लेक्चररों का प्रदर्शन
इसके बाद मुख्यमंत्री और विधायक ने पूर्व विधायक आनंद महतो व उनके परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समर्थक और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।