मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

निकाय चुनाव को लेकर सियासत तेज, केंद्रीय मंत्री ने जताई धांधली की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राज्य में 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने का फैसला सवाल खड़े करता है और इससे प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग की संभावना बन सकती है। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान धांधली की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने ये बातें गिरिडीह में महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

यह भी पढ़ें :103 पदों वाली JPSC परीक्षा की तारीख बदली, जानिए नया शेड्यूल

भाजपा नेताओं की बैठक और चुनावी रणनीति

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस बीच गिरिडीह पहुंचे पूर्व विधायक अमित मंडल ने भी पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राज्य की झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार निकाय चुनाव कराने को लेकर गंभीर नहीं रही और शहरी विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान शहरी सफाई जैसी योजनाओं पर काम होता था। साथ ही दावा किया कि इस बार राज्य के अधिकांश निकायों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत होगी।

https://samacharpost.live/2026/02/jpsc-pt-exam-date-changed-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment