- कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास किया
Samachar Post रिपोर्टर, पटना : पटना स्थित बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नहर में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में औरंगाबाद जिले के पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य दो लोग कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही वाहन का संतुलन बिगड़ा, गाड़ी नहर की ओर मुड़ गई। उसमें बैठे दो लोगों ने तुरंत गाड़ी का दरवाजा खोलकर छलांग लगाई, जिससे उनकी जान बच गई। लेकिन चालक और महिला कार में फंस गए और नहर में पानी की अधिकता के कारण बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों ने शोर मचाया और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: रांची: लोटा-पानी रस्म में आए दो बुजुर्गों के शव कुएं से बरामद, इलाके में सनसनी
मृतकों की पहचान
जितेंद्र कुमार (56 वर्ष) औरंगाबाद, कुटुंबा थाना, सरईबार गांव निवासी मालती देवी (45 वर्ष) ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे रोके जा सकें। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।