Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद : यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने धनबाद और यशवंतपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन झारखंड और कर्नाटक के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास तौर पर राहत लेकर आई है।
ट्रेन नंबर, तारीख और समय
06563 यशवंतपुर–धनबाद स्पेशल ट्रेन, संचालन 21 फरवरी से 25 अप्रैल, दिन हर शनिवार, प्रस्थान सुबह 7:30 बजे, यशवंतपुर, आगमन सोमवार सुबह 10:15 बजे धनबाद, 06564 धनबाद–यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, संचालन 23 फरवरी से 27 अप्रैल दिन हर सोमवार प्रस्थान रात 8:45 बजे, धनबाद, आगमन बुधवार रात 9:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
रूट और कोच की जानकारी
यह स्पेशल ट्रेन पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज और इटारसी होते हुए चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 3AC के 2 कोच, स्लीपर के 13 कोच, जनरल के 4 कोच कुल मिलाकर स्लीपर क्लास में 673 बर्थ और थर्ड एसी में 71 बर्थ उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद बना हत्या की वजह, दोस्तों ने बैशाखू ग्वाला की जान ली
किराया और बुकिंग
- स्लीपर क्लास: ₹1130
- थर्ड एसी: ₹2765
पिछली स्पेशल ट्रेन की तुलना में स्लीपर क्लास का किराया ₹80 और 3AC का किराया ₹110 बढ़ाया गया है। दोनों दिशाओं में बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिलहाल सीटें उपलब्ध हैं।
भारत गौरव ट्रेन से 3 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन 28 मार्च को धनबाद से रवाना होगी। यह 7 रात और 8 दिन की यात्रा में श्रद्धालुओं को 3 ज्योतिर्लिंग और शिरडी के दर्शन कराएगी। ट्रेन 4 अप्रैल को वापस धनबाद लौटेगी। इस ट्रेन में स्लीपर, 3AC और 2AC कोच उपलब्ध होंगे। स्लीपर ₹16,495, 3AC ₹29,915, 2AC ₹36,635 10 या उससे अधिक यात्रियों की ग्रुप बुकिंग पर प्रति यात्री ₹600 की छूट और ईएमआई सुविधा भी दी जा रही है।
होली पर भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
होली त्योहार को देखते हुए धनबाद और कतरास से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी…
- 08181 टाटा–कटिहार: 2 से 30 मार्च (हर सोमवार)
- 08182 कटिहार–टाटा: 3 से 31 मार्च (हर मंगलवार)
- 08861 गोंदिया–पटना: 2 मार्च
- 08862 पटना–गोंदिया: 3 मार्च
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सभी स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, इसलिए समय रहते टिकट बुक कर लें, ताकि यात्रा आरामदायक और सुरक्षित हो सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।