मनरेगा घोटाला; मनी लॉड्रिंग मामले में आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल एम्स दिल्ली रेफर, मेडिकल बोर्ड ने की अनुशंसा

Samachar Post | April 8, 2024 | 04:46 PM IST

Samachar Post, रांची : मनरेगा घोटाले में आरोपित निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का इलाज अब एम्स दिल्ली में होगा। सोमवार को उन्हें एम्स भेजने पर सहमति मिल गई। मेडिकल बोर्ड ने पूजा सिंघल के स्वास्थ्य को लेकर बैठक की। बैठक में रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेन बिरूआ, मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. विद्यापति, सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. शीतल मलुआ, स्त्री विभाग की एचओडी डॉ. एसबी सिंह, हड्‌डी विभाग के एचओडी डॉ. गोविंद गुप्ता और रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सुरेश टोप्पो शामिल थे। बैठक के दौरान सभी चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्स की जानकारी ली। इसके बाद सभी रिपोर्ट की रिव्यू की। जिसके बाद देर शाम पूजा सिंघल को एम्स भेजने की अनुशांसा की है। 
आज पूजा सिंघल जा सकती है दिल्ली
मंगलवार को पूजा सिंघल को एम्स दिल्ली ले जाया जा सकता है। बताते चले कि रिम्स ने बीते दिनों पूजा सिंघल को जेल शिफ्ट करने के लिए जेल प्रबंधन को पत्र लिखा था। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने उन्हें जेल शिफ्ट करने से यह कहकर मना कर दिया कि जेल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व स्पेशलिस्ट चिकित्सक नही है। ऐसे में अगर उनकी स्वास्थ्य बिगड़ती है तो जेल में इलाज नहीं किया जा सकेगा। 
मेडिकल बोर्ड बनाकर एम्स भेजने की हुई अनुशंसा
इसके बाद रिम्स प्रबंधन ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर उन्हें एम्स भेजने की स्वीकृति दी। रिम्स में स्त्री रोग विभाग की हेड डॉ सीबी सिंह की देखरेख में पूजा सिंघल का इलाज चल रहा है। करीब 8-9 महीने पहले उनके बच्चेदानी की सर्जरी हुई थी। जिसके बाद से पूजा सिंघल रिम्स के पेइंग वार्ड के दूसरे तल्ले में इलाजरत है।

Share this news

संबंधित खबरें