पाकुड़ में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी, कोर्ट परिसर में प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान

Meenu | February 17, 2026 | 03:59 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सम्पा साहा ने मंगलवार को कोर्ट परिसर में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन और सहयोग की अपील की। कोर्ट परिसर पहुंचते ही प्रत्याशी ने वकीलों का अभिवादन किया और अपना चुनाव चिन्ह ‘बाल्टी छाप’ (क्रम संख्या 9) से संबंधित पर्चे वितरित किए। इस दौरान परिसर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

यह भी पढ़ें :नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए झारखंड में कड़ी सुरक्षा, 7000 होमगार्ड्स तैनात

विकास कार्यों का दावा

जनसंपर्क के दौरान सम्पा साहा ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उन्होंने नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उनके मुताबिक पानी, सड़क, बिजली और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी शहरी जलापूर्ति योजना को जमीन पर उतारा गया और चांदपुर पुठीमारी से लेकर पाकुड़ तक गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। कलिकापुर क्षेत्र में भी जलापूर्ति पहुंचाई गई है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश जल टंकियों तक पानी पहुंच चुका है और जहां पाइपलाइन विस्तार का काम बाकी है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा।

आगे भी विकास जारी रखने का वादा

प्रत्याशी ने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने साफ-सुथरा और सुविधायुक्त नगर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि पेयजल समस्या को पूरी तरह समाप्त करना उनका लक्ष्य है।

अभियान में कई नेता शामिल

जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। इनमें भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह समेत अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Share this news

संबंधित खबरें