Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल मामले की जांच पर लगी रोक को बरकरार रखा है।
यह भी पढ़ें :झारखंड में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, सीएम ने सत्ताधारी विधायकों की बुलाई अहम बैठक
राज्य सरकार ने मांगा समय, अगली सुनवाई 24 फरवरी को
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की, जबकि प्रतिवादी संतोष कुमार की ओर से जवाब प्रस्तुत किया गया। हालांकि समय की कमी के कारण कोर्ट में जवाब का पूरा अवलोकन नहीं हो सका। अदालत ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 फरवरी निर्धारित की है। इस बीच ईडी की ओर से रिजॉइंडर भी दाखिल किया गया है। अब सभी पक्षों के दस्तावेजों और दलीलों पर विचार के बाद अगली सुनवाई में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Reporter | Samachar Post