मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

85वीं जयंती पर असरानी को श्रद्धांजलि, मुस्कान बनकर याद आता है उनका नाम

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडी के पर्याय असरानी की आज 85वीं जयंती है। 1 जनवरी 1941 को जयपुर में एक सिंधी परिवार में जन्मे असरानी का असली नाम गोवर्धन असरानी था। अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि उनका नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान तैर जाती है। असरानी ने कॉमेडी को सिर्फ हंसी नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बनाया। शोले के जेलर, चुपके-चुपके के प्रशांत कुमार, गुड्डी, बावर्ची और खट्टा-मीठा जैसे किरदार आज भी दर्शकों की यादों में ताजा हैं। एक सामान्य कारोबारी परिवार से मुंबई तक का सफर तय करना आसान नहीं था, लेकिन असरानी ने अपने सपनों को कभी पीछे नहीं छोड़ा।

यह भी पढ़ें :नववर्ष की पहली सुबह भव्य श्याम निशान यात्रा, जामताड़ा भक्तिरस में डूबा

रेडियो से फिल्मों तक का संघर्ष

पढ़ाई के दौरान उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में वॉयस आर्टिस्ट के तौर पर काम किया, जहां से उनकी कला को शुरुआती दिशा मिली। फिल्मों के सपने लेकर जब वे मुंबई पहुंचे, तो शुरुआती दौर संघर्ष और असफलताओं से भरा रहा। बिना औपचारिक ट्रेनिंग के बार-बार निराशा मिलने के बाद उन्होंने पुणे के FTII से अभिनय की पढ़ाई की, जिसने उनके करियर को मजबूत नींव दी।

गुड्डी से मिली पहचान, फिर बने इंडस्ट्री के कॉमेडी किंग

FTII के बाद भी राह आसान नहीं थी, लेकिन फिल्म ‘गुड्डी’ ने उन्हें पहली बड़ी पहचान दी। इसके बाद असरानी ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और कॉमेडी के सबसे भरोसेमंद चेहरे बन गए। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि नेगेटिव और गंभीर भूमिकाओं में भी खुद को साबित किया।

जया बच्चन से खास जुड़ाव और इंडस्ट्री में पारिवारिक रिश्ते

जया बच्चन के साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं, जया-अमिताभ की शादी में वे भाई की भूमिका में भी नजर आए, जो उनके व्यक्तिगत रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है। उनका जीवन और करियर दोनों ही सिनेमा जगत के लिए प्रेरणा का अध्याय रहे हैं।

निधन के बाद भी जारी है उनका सिने सफर

20 अक्टूबर 2025 को उनके निधन के बाद भी असरानी अपने काम के जरिए लोगों के बीच जिंदा हैं। उनकी जयंती के खास मौके पर उनकी फिल्म इक्कीस आज रिलीज हो रही है। इसके अलावा वे निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्मों ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ में भी नजर आएंगे, जिनके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

https://samacharpost.live/2026/01/jamtara-shyam-nishan-yatra-new-year-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment