मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इंदौर में गंदे पानी से मौतें: आठ लोगों की जान गई, दर्जनों बीमार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक दुखद घटना सामने आई। शहर में गंदा पानी पीने से आठ लोगों की मौत हुई और लगभग 100 लोग बीमार हैं। प्रशासन ने फिलहाल तीन मौतों की पुष्टि की है, जबकि शेष मामलों की जांच जारी है। खबरों के अनुसार, इंदौर नगर निगम द्वारा सप्लाई किया गया पेयजल ही इस हादसे का कारण बना। गंदे पानी के सेवन से लोगों की सेहत बिगड़ी। शुरुआती जांच में पता चला कि पाइपलाइन में शौचालय का पानी मिल गया था, जिससे पानी दूषित हो गया।

यह भी पढ़ें :अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, इलाके में शोक

इंदौर नगर निगम पर सवाल

बीमारी के शिकार लोगों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। प्रशासन ने कहा है कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इंदौर नगर निगम और उनके स्वच्छता दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देश के सबसे स्वच्छ शहर होने के बावजूद, इस तरह की सुरक्षा चूक ने नागरिकों में चिंता और नाराजगी पैदा कर दी है।

https://samacharpost.live/2025/12/giridih-road-accident-barakar-jain-mandir-one-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment