मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीएम हेमंत सोरेन आज करेंगे झारखंड कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता, अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय संभव है। खास तौर पर पेसा (PESA) नियमावली से जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष पेश किया जा सकता है, जिसे लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें :1992 बैच के संजीव कुमार बने झारखंड के नए PCCF, सरकार ने सौंपी वन विभाग की कमान

ग्रामीण विकास और स्थानीय शासन पर फोकस

विश्लेषकों का मानना है कि बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायत व्यवस्था और स्थानीय शासन से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इन निर्णयों का सीधा असर राज्य के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना है। कैबिनेट बैठक के समापन के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। राज्य की राजनीति और प्रशासनिक हलकों की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है।

https://samacharpost.live/2025/12/sanjeev-kumar-ifs-appointed-jharkhand-pccf/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment