Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार ने क्रिसमस से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने दिसंबर माह का वेतन अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।
23 दिसंबर से खातों में पहुंचेगा वेतन
राज्य सरकार के फैसले के अनुसार दिसंबर महीने का वेतन 23 दिसंबर से कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। इससे कर्मचारियों को क्रिसमस और नए साल की तैयारियों में आर्थिक सहूलियत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: झारखंड में धान खरीद धीमी, पांच दिनों में पूरा हुआ सिर्फ ढाई प्रतिशत लक्ष्य
इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
इस निर्णय का लाभ राज्य सरकार के सभी विभागों के कर्मचारी, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय, विधानसभा सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारी उठाएंगे।
वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
वेतन अग्रिम भुगतान को लेकर वित्त विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह कदम त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को राहत देने और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।