- 10 मिनट से कम रिस्पांस टाइम का लक्ष्य
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार ने डायल 112 इमरजेंसी सेवा का रिस्पांस समय बेहतर बनाने की पहल शुरू कर दी है। नए साल से इसका लक्ष्य 10 मिनट से कम रिस्पांस टाइम हासिल करना रखा गया है।
गृह सचिव ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
गुरुवार को झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल ने रांची के कचहरी चौक स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में डायल 112 का रिस्पांस समय 12-13 मिनट के बीच है।
यह भी पढ़ें: झारखंड के जेलों में पारा चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
नई व्यवस्था और संसाधनों में वृद्धि
रिस्पांस टाइम घटाने के लिए पुलिस को नए वाहन दिए जा रहे हैं और जवानों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इससे घटनास्थल या शिकायत के स्रोत तक जल्दी पहुंचना संभव होगा।
साइबर हेल्पलाइन 1930 का भी निरीक्षण
गृह सचिव ने डायल 112 का निरीक्षण करने के बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 के कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। 1930 में साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जाती हैं और ठगों से ठगे गए पैसे वापस दिलाने का काम किया जाता है।
मैनपावर और उपकरण बढ़ाने की जरूरत
गृह सचिव ने कंट्रोल रूम में संसाधनों की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि मैनपावर और उपकरण बढ़ाना जरूरी है, क्योंकि साइबर ठगी और अन्य मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।