Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के जेलों में पारा चिकित्सकों की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। यह नियुक्तियां नियमित और बैकलॉग रिक्त पदों पर की जाएंगी।
यह भी पढ़ें :1 जनवरी से शुरू होगी सरकार की नई टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’
8 जनवरी 2026 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। पारा चिकित्सकों की यह भर्ती गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय में की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न जेलों में नियुक्त किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ब्रोशर में उपलब्ध है पूरी जानकारी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से जुड़ा विस्तृत ब्रोशर वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट, परीक्षा सूचना और अन्य अहम जानकारियां केवल JSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही जारी की जाएंगी।
Reporter | Samachar Post