चुनाव हारने के बाद तेजप्रताप यादव ने खरीदी 15 लाख की बाइक, लॉन्च किया नया यूट्यूब चैनल

Samachar Post डेस्क, बिहार: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने करीब 15 लाख रुपये की स्पोर्ट्स बाइक कावासाकी निंजा ZX-6R खरीदी है। तेजप्रताप अपनी नई बाइक के साथ पटना की सड़कों पर रील्स बनाते नजर आए, जिनमें बॉलीवुड फिल्म ‘धूम’ का टाइटल ट्रैक बैकग्राउंड में चल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ZX-6R की खासियतें

कावासाकी निंजा ZX-6R एक सुपरस्पोर्ट बाइक है, जिसमें 636cc लिक्विड-कूल्ड, 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 122 हॉर्सपावर की ताकत देता है। बाइक में क्विक शिफ्टर, डुअल-चैनल ABS और एडवांस ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं। इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 14 से 15.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: बगोदर-बिष्णुगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक–ट्रेलर की टक्कर में 3 लोग घायल

नया यूट्यूब चैनल ‘TY VLOG’ लॉन्च

विधानसभा चुनाव में हार के बाद तेजप्रताप यादव ने अपना नया यूट्यूब चैनल ‘TY VLOG’ लॉन्च किया है। इससे पहले वे ‘LR VLOG’ नाम से यूट्यूब चैनल चला रहे थे। TY VLOG के पहले वीडियो में उन्होंने डेयरी मिल्क प्रोडक्शन फैक्ट्री की पूरी प्रक्रिया को दिखाया है। वीडियो के अंत में तेजप्रताप यादव ने कहा कि जिंदगी में कुछ भी असंभव नहीं होता, और वे लंबे समय के बाद एक बार फिर अपनी ब्लॉगिंग यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें