मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

संसद में बीमा और कृषि से जुड़े अहम बिल पेश, विपक्ष का तीखा विरोध

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :संसद में मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद बीमा और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए, जिस पर विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। सदन में हुए भारी हंगामे के चलते कार्यवाही कई बार बाधित हुई।

यह भी पढ़ें :बिहार सरकार ने मंजूरी दी ‘सात निश्चय-3’ योजना, अगले पांच वर्षों में राज्य के विकास के बड़े लक्ष्य

वित्त मंत्री ने पेश किया बीमा विधेयक

प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा क्षेत्र से संबंधित एक अहम विधेयक सदन में पेश किया। विपक्षी दलों ने इस पर संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई और सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए।

कृषि मंत्री का विधेयक भी विवादों में

इसी दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में ‘विकसित भारत- जी राम जी’ विधेयक पेश किया। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने इस बिल का जोरदार विरोध किया। विपक्ष का आरोप है कि प्रस्तावित बदलाव किसानों और मजदूरों के हितों को प्रभावित कर सकते हैं। लोकसभा में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) का नाम बदलने के मुद्दे पर भी जमकर हंगामा हुआ। बढ़ते शोर-शराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा जारी

उधर, राज्यसभा में आज भी चुनाव सुधारों को लेकर चर्चा जारी रही। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली। केंद्र सरकार का कहना है कि पेश किए गए ये विधेयक देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देंगे। वहीं, विपक्षी दलों का आरोप है कि इन बदलावों का असर आम जनता पर नकारात्मक पड़ सकता है।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-saat-nischay-3-plan-2025-2030/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment