मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्य में ठंड से राहत के संकेत, न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना

--Advertisment--

  • रांची समेत कई जिलों में ठंड का असर होगा कम

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले तीन दिनों में रात के तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा मौसम

हजारीबाग समेत कुछ जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह कुहासा रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। 20 दिसंबर तक ठंड से मामूली राहत मिल सकती है। फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, हालांकि बारिश होने पर ठंड फिर से बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में कड़ाके की ठंड: कांके में पारा 3°C, आज रात से थोड़ी राहत; 20 के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

कांके में सबसे कम तापमान, ठंड से बचाव की सलाह

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके इलाके में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। जामताड़ा में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। सुबह टहलने वालों को सूरज निकलने के बाद ही सैर करने की सलाह दी गई है।

फसलों पर भी दिख रहा ठंड का असर

ठंड का असर अब फसलों पर भी नजर आने लगा है। आलू की फसल की पत्तियां सूखने लगी हैं, जबकि गेहूं की फसल पर पाले का प्रभाव देखा जा रहा है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में मौसम रहा शुष्क

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं रांची, डाल्टेनगंज, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार और सरायकेला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। खूंटी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-cold-wave-kanke-temperature-3-degree-weather-update-december-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment