मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार पुलिस को मिले 1218 नए सब-इंस्पेक्टर, सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार पुलिस को 2023 बैच के 1218 नए सब-इंस्पेक्टर मिले हैं। इन प्रशिक्षुओं ने राजगीर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में अपना कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। शनिवार को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली और नवनियुक्त दारोगाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मंच पर मौजूद रहे कई वरिष्ठ नेता

दीक्षांत समारोह में डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते अपराध के स्वरूप के बीच पुलिस की भूमिका और जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। ऐसे में प्रशिक्षित, संवेदनशील और आधुनिक सोच वाला पुलिस बल ही समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।

यह भी पढ़ें: इटखोरी चौक के पास होलसेल राशन दुकान में भीषण आग, करीब तीन लाख का नुकसान

महिला और ट्रांसजेंडर अधिकारियों की मजबूत भागीदारी

इस बैच में कुल 1218 प्रशिक्षु शामिल हैं, जिनमें 779 पुरुष, 436 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर अधिकारी हैं। तीन ट्रांसजेंडर प्रशिक्षुओं बंटी कुमार, मधु कश्यप और रॉनित झा ने बिहार पुलिस में शामिल होकर एक नया इतिहास रचा है। इसके अलावा खेल कोटा से चयनित 23 प्रशिक्षु और झारखंड कैडर के 4 प्रशिक्षु भी इस बैच का हिस्सा हैं।

उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान

दीक्षांत समारोह के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। अंकित कुमार को सीएम पिस्टल और बैटल, रूपेश कुमार को तलवार, जबकि मीना कुमारी को बेस्ट परेड कमांडर अवॉर्ड प्रदान किया गया।

आधुनिक और कठोर प्रशिक्षण पर जोर

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक आर. मलर विल्ली ने बताया कि प्रशिक्षुओं को इंडोर और आउटडोर दोनों स्तर पर आधुनिक और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे फील्ड में हर परिस्थिति का सामना कर सकें। दीक्षांत समारोह के साथ ही ये 1218 प्रशिक्षु अब बिहार पुलिस में शामिल होकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

https://samacharpost.live/2025/12/major-fire-in-wholesale-ration-shop-near-itkhori-chowk-loss-of-around-three-lakhs/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment