Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ जिले के डांगापाड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार भगत को प्रतिष्ठित “स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025” के लिए चुना गया है। यह सम्मान ESFE और टाइम्स ऑफ इंडिया संयुक्त रूप से प्रदान करते हैं। जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
“पाकुड़ के बेस्ट प्रिंसिपल” कैटेगरी में चयन
आनंद भगत को पाकुड़ के बेस्ट प्रिंसिपल श्रेणी में नामित किया गया है। स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवीन शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने और बच्चों के समग्र विकास में उनके योगदान को यह अवॉर्ड समर्पित है। उनके नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक माहौल काफी बेहतर हुआ है और बच्चों का प्रदर्शन लगातार सुधरा है।
यह भी पढ़ें: केजीबीवी में शुरू होगी ऑनलाइन स्मार्ट डाउट क्लास, छात्राओं को मिलेगा आधुनिक शिक्षण का फायदा
ग्रामीण स्कूल की बड़ी उपलब्धि
ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विद्यालय ने पिछले वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसका श्रेय बड़े पैमाने पर प्रधानाध्यापक आनंद भगत के प्रयासों को दिया जा रहा है।
मुंबई में होगा सम्मान समारोह
यह अवॉर्ड मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा, जिसमें देशभर के प्रमुख शिक्षाविद शामिल होंगे।
“यह सम्मान पूरे स्कूल परिवार का”- आनंद भगत
अवॉर्ड के लिए चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद भगत ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे स्कूल परिवार की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे विद्यालय को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रखेंगे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।