मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में बढ़ी ठिठुरन, रांची समेत कई जिलों में शीतलहर का असर तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में ठंड अचानक तीखी हो गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रांची के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर चल रही कड़ाके की ठंड और सुबह-शाम की तेज कनकनी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में बढ़ती ठिठुरन के कारण आसपास के इलाकों में भी तापमान लगातार नीचे जा रहा है। लोग अलाव और गर्म पेयों का सहारा ले रहे हैं।

कई जिलों में शीतलहर का असर

राज्य का मौसम भले ही शुष्क हो, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। गुमला में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि डालटनगंज में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। रांची में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से थोड़ा ऊपर और अधिकतम तापमान लगभग 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी और गुमला में शीतलहर का प्रभाव स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

कांके में तापमान 4.5 डिग्री से भी नीचे

रांची के कांके क्षेत्र में ठंड की मार सबसे ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री से नीचे पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 21.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि करीब 4.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं ठिठुरन को और बढ़ा रही हैं।

अगले दो दिनों में तापमान स्थिर रहने की संभावना

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, 13 से 15 दिसंबर के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है, जबकि दिन के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

https://samacharpost.live/2025/12/nalanda-noorsarai-road-accident-laborer-killed-by-speeding-vehicle/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment