झारखंड विधानसभा: शून्यकाल में मौका न मिलने पर भाजपा विधायक नीरा यादव नाराज, सदन से बाहर निकलीं

Meenu | December 10, 2025 | 12:27 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव शून्यकाल में अपना सवाल नहीं पूछ पाने से नाराज होकर सदन से बाहर चली गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को बोलने का पर्याप्त अवसर नहीं दे रही है और सदन की व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा में आज पेश होगा पर्यटन विकास विधेयक, विपक्ष का हंगामा तेज

सवाल की प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद मौका नहीं मिला

नीरा यादव ने बताया कि उन्होंने शून्यकाल में सवाल उठाने के लिए पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली थी। लेकिन बाद में उन्हें कहा गया कि अभी आपका समय नहीं है। उनके विरोध जताने पर उनका सवाल दूसरे नंबर पर रखा गया, फिर भी उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सदन में बने रहना बेकार था, इसलिए वे बाहर निकल गईं।

विधानसभा में व्यवस्था बेहद खराब- नीरा यादव

सदन से बाहर आने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में विधायक ने कहा कि लोग रात 12 बजे सवाल लेकर आते हैं, लेकिन कोई यह देखने वाला नहीं है कि प्रश्न सही तरीके से उठाए जा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। अनुपूरक बजट चर्चा के दौरान भी उनका नाम होने के बावजूद उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। नीरा यादव के इस कदम से न सिर्फ सदन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं, बल्कि विपक्ष की ओर से विधानसभा में विधि व्यवस्था सुधार की मांग भी तेज हो गई है।

Share this news

संबंधित खबरें