- स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रामा सेंटर पर रिपोर्ट मंगाई
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को तीसरे दिन जारी रहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के ट्रामा सेंटर की संख्या और संचालन की स्थिति की रिपोर्ट मंगाई। कुछ सेंटर में मेनपावर की कमी के कारण संचालन बाधित है, जिन्हें जल्द चालू किया जाएगा। नए ट्रामा सेंटर भी खोले जाएंगे।
धनबाद में गरीब मरीजों की समस्या
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने धनबाद के गरीब मरीजों की समस्या उठाई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोला जा रहा है, जिसमें डायलिसिस मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, 3 नए विभागों पर लग सकती है मुहर
बालू आपूर्ति पर विवाद
कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने बालू आपूर्ति पर सवाल उठाया और पुलिस की भूमिका पर सवाल किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार पलामू के 71 घाटों से 100 सीएफटी बालू उपलब्ध करा रही है।
शिक्षा और डिजिटल ठगी की समस्याएं
कोडरमा विधायक नीरा यादव ने डिजिटल ठगी की शिकायत उठाई। बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने डिग्री कॉलेज में टीचर और क्लर्क न होने के बावजूद एडमिशन शुरू होने का मुद्दा उठाया। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि जल्द शिक्षकों की नियुक्ति कर पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा।
छात्रवृत्ति और किसान MSP
छात्रवृत्ति की बकाया राशि अब तक केंद्र से नहीं आई है। विपक्ष ने कहा कि छात्रवृत्ति न मिलने के कारण छात्र होटलों में काम करने को मजबूर हैं। किसानों को भी धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिला।
बजट पेश और हंगामा
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 7721.25 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें महिला व बाल विकास विभाग के लिए 2082.25 करोड़, ग्रामीण कार्य विभाग के लिए 1324.82 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के लिए 729.75 करोड़ और आपदा प्रबंधन के लिए 526.34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। सत्र के दौरान छात्रवृत्ति और MSP को लेकर विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।