Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को लोक भवन में सैनिक कल्याण निदेशालय के अधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि०), अपर निदेशक कर्नल एस.पी. गुप्ता, राज्य प्रबंधक ले. कर्नल पी.के. झा और अन्य अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने राज्यपाल को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज पहनाया। इस मौके पर राज्यपाल ने देश के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए सशस्त्र झंडा दिवस कोष में योगदान दिया। राज्यपाल ने कहा कि सैनिकों की सेवा और समर्पण अमूल्य है और देश की सुरक्षा में उनका योगदान हमेशा सम्माननीय माना जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा आज शाम देवघर पहुंचेंगे, दो दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल




















