मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू, 750 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार, 5 दिसंबर से शुरू होगा। सत्र की तैयारियों के लिए स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को सभी दलों के विधायक दल के नेताओं और प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। बैठक दोपहर 1 बजे स्पीकर के कार्यालय कक्ष में होगी। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के बाद दोपहर 2.30 बजे पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बेतिया के मुजरा गांव में 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, ग्रामीणों में दहशत

सत्र की तैयारियां

सत्र से पूर्व बुधवार को स्पीकर ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सदस्यों द्वारा पूछे गए शून्यकाल और स्वीकृत ध्यानाकर्षण सूचनाओं के उत्तर समय पर देने का निर्देश दिया। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री, मुख्य सचिव, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और रांची जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

निषेधाज्ञा लागू

सत्र के मद्देनजर विधानसभा भवन के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह आदेश 5 दिसंबर सुबह 8 बजे से 11 दिसंबर रात तक प्रभावी रहेगा। जुलूस, रैली, धरना, प्रदर्शन, घेराव या आमसभा पर प्रतिबंध, पांच या अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे किसी भी प्रकार के हथियार या ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग प्रतिबंधित यह कदम विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

https://samacharpost.live/2025/12/bettiah-giant-python-sighted-muzra-village/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment