Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राजधानी रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार किसी कार्य से कांके रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान राम मंदिर के पास वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें :रांची नगर निगम में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों के घोटाले का आरोप
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठी मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कांके रोड पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है। लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्गों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

Reporter | Samachar Post

