रांची सदर अस्पताल के रेडियोलॉजी हब के लिए 30 लाख रुपये मंजूर, आउटसोर्स कर्मियों के वेतन पर होगा खर्च

Meenu | June 26, 2026 | 04:16 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राज्य सरकार ने रांची सदर अस्पताल के केंद्रीय रेडियोलॉजी हब के सुचारु संचालन के लिए 30 लाख रुपये की मंजूरी दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत यह राशि आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन और अन्य संचालन संबंधी खर्चों पर खर्च की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रांची के सिविल सर्जन को पत्र जारी कर राशि स्वीकृत करने की जानकारी दी है। सरकार ने रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को राशि की निकासी और व्यय का अधिकृत पदाधिकारी बनाया है। वे संबंधित कोषागार से राशि निकालकर निर्धारित सरकारी नियमों के तहत खर्च सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें :रांची को मिलेंगे तीन नए फ्लाईओवर, अरगोड़ा, हरमू और करमटोली परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शुरू

उपस्थिति के आधार पर होगा भुगतान

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आउटसोर्स कर्मचारियों का भुगतान उनकी उपस्थिति और कार्य सत्यापन के बाद ही किया जाएगा। सिविल सर्जन द्वारा मासिक उपस्थिति प्रमाणित किए जाने के बाद ही वेतन जारी होगा। सरकार ने वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर तीन महीने में महालेखाकार (AG) झारखंड से खर्च का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रत्येक माह की 10 तारीख तक व्यय का विवरण स्वास्थ्य विभाग को भेजना भी अनिवार्य होगा।

मरीजों को मिलेगी बेहतर रेडियोलॉजी सुविधा

सरकार का मानना है कि इस राशि से केंद्रीय रेडियोलॉजी हब का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इससे मरीजों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य रेडियोलॉजी सेवाएं नियमित और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Share this news

संबंधित खबरें