झारखंड में नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा, 1 जुलाई को होगी हाई लेवल बैठक

Meenu | June 27, 2026 | 11:43 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड सरकार का गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग 1 जुलाई को नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करेगा। बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव करेंगे। यह बैठक सुबह 11:30 बजे कार्यालय कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें कानूनों के प्रभावी अमल और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह में चलती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

गृह विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, बैठक में डीजीपी, एडीजी (अभियान), आईजी (स्पेशल ब्रांच), आईजी (सीआईडी), अभियोजन निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में विधि विभाग, श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, एनआईसी तथा NIC-ICJS से जुड़े अधिकारियों को भी शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने का निर्देश

बैठक के दौरान नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की मौजूदा स्थिति का आकलन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, अधिकारियों के प्रशिक्षण, तकनीकी व्यवस्था, अभियोजन प्रणाली और अन्य प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। गृह विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहें और अपने-अपने विभागों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में समीक्षा के आधार पर आगे की कार्ययोजना और आवश्यक निर्देश भी तय किए जा सकते हैं।

Share this news

संबंधित खबरें