पलामू में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल

Meenu | June 29, 2026 | 11:25 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कारिहार गांव के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने के कारण उसे बचाने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 8:45 बजे हुई। बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक की चपेट में आने से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक की मदद की और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा गया।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

युवक की हालत गंभीर, पुलिस कर रही जांच

घायल युवक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के कुडवा मोड़ निवासी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि करने और आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी है।

Share this news

संबंधित खबरें