Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू जिले के सदर थाना पुलिस ने 19 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी वर्ष 2007 से मारपीट के एक मामले में फरार था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 में गोतिया के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में उसे पहले ही सजा सुनाई जा चुकी थी, लेकिन इसके बाद से वह फरार चल रहा था।
यह भी पढ़ें :सदर अस्पताल में मेडिकल गैस सिस्टम के रखरखाव के लिए टेंडर, 29 जून तक आवेदन
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चंदवा क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे चंदवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान असीम मियां के पुत्र बबलू मियां उर्फ सफदर आलम के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत स्थित तेलियाबांध गांव का रहने वाला है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Reporter | Samachar Post

