देहरादून में NDA की तैयारी कर रहे हजारीबाग के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

Rupa Kumari | May 4, 2026 | 11:47 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, देहरादून : देहरादून में झारखंड के हजारीबाग निवासी एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। नाबालिग छात्र आर्यन राज, जो NDA की तैयारी कर रहा था, ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह अन्य छात्र कोचिंग के लिए निकल गए थे, जबकि आर्यन कमरे में अकेला था। करीब साढ़े आठ बजे साथियों ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:राजनगर CHC में लापरवाही से मां-बच्चे की मौत, टॉर्च की रोशनी में कराया गया प्रसव

कोचिंग संस्थान और पुलिस को दी गई सूचना

घटना की जानकारी तुरंत कोचिंग संस्थान प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ में साथियों ने बताया कि छात्र की तबीयत तीन-चार दिन से ठीक नहीं थी। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें