Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन 8 और 9 मई को प्रभावित रहेगा। मुरी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: रांची में निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ डीसी भजंत्री की बैठक कल, RTE नियमों पर होगी चर्चा
दो दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 8 और 9 मई 2026 को निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा,
- ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-आदित्यपुर एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 18036/18035 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 18085/18086 रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 58033/58034 बोकारो स्टील सिटी-रांची मेमू
- ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी मेमू
- ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया-सांकी मेमू
- कुछ ट्रेनों का आंशिक परिचालन
ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया मेमू का परिचालन 8 और 9 मई को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन गोमो रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी। यानी गोमो से हटिया और हटिया से गोमो के बीच ट्रेन का संचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि विकास कार्य के चलते यह बदलाव अस्थायी रूप से किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।