हीटवेव पर विधानसभा अध्यक्ष सख्त, सभी डीसी को राहत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Meenu | May 25, 2026 | 10:44 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को जनहित में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करे।

यह भी पढ़ें :पलामू बस स्टैंड के पास भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

सार्वजनिक जगहों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने खास तौर पर निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता सबसे अहम जरूरत है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जल संकट वाले इलाकों में तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत कराने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील

रबीन्द्रनाथ महतो ने अधिकारियों से अपील की कि वे मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तेजी से कार्रवाई करें, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जनहित सर्वोपरि है” और जनता की सुरक्षा व सुविधा प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

हीटवेव से निपटने के लिए पहले से तैयारी के निर्देश

राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए प्रशासन को पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share this news

संबंधित खबरें