धनसार में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Rupa Kumari | May 6, 2026 | 02:34 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

अकेलेपन का उठाया फायदा

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान नई दिल्ली कॉलोनी निवासी आरोपी लवकुश यादव घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ को आता देख आरोपी फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। भीड़ ने आरोपी की कार को निशाना बनाते हुए उसमें तोड़फोड़ कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें: गोड्डा में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम और हंगामा

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें