Samachar Post डेस्क, रांची: शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 85 वर्षीय नेता को एहतियातन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और रूटीन चेकअप के साथ कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसी साल फरवरी में भी उन्हें सीने में संक्रमण और डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसके बावजूद हाल ही में उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और दिल्ली में मीडिया से बातचीत भी की थी। सुप्रिया सुले ने जानकारी दी कि मेडिकल जांच के चलते शरद पवार का प्रस्तावित बारामती दौरा रद्द कर दिया गया है। बारामती में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा था। पार्टी नेताओं के अनुसार, पवार की स्थिति चिंताजनक नहीं है और एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। समर्थकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की गई है।
यह भी पढ़ें: राजगीर रोपवे फिर शुरू: 13 दिन बाद पर्यटक उठा सकेंगे पहाड़ों के बीच हवाई सफर का आनंद
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।