रांची में संदिग्ध कार से देशी रिवॉल्वर बरामद, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

Meenu | April 20, 2026 | 05:13 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। खादगढ़ा बस स्टैंड और कांटाटोली इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर जांच के दौरान एक संदिग्ध कार बरामद की गई, जो लंबे समय से चुनवा टोली जाने वाले रास्ते के पास खड़ी थी।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग के विवाह समारोह में पहुंचीं कल्पना सोरेन, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

कार की तलाशी में मिला हथियार

गाड़ी लॉक होने के कारण पुलिस ने मैकेनिक की मदद से दरवाजा खुलवाया। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे से स्टील का बना छह चेंबर वाला देशी रिवॉल्वर बरामद हुआ। इसके साथ दो जिंदा कारतूस भी मिले, जिससे मामला गंभीर हो गया। जांच में सामने आया कि इस कार में पहले तीन युवक सवार थे, जिनकी पहचान पुलिस ने कर ली है। बताया जा रहा है कि तीनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बड़ी घटना की आशंका

पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। समय रहते हथियार बरामद होने से एक गंभीर घटना टल गई।

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद

इस कार्रवाई का नेतृत्व लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने किया। उनके साथ खादगढ़ा टीओपी और लोअर बाजार थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share this news

संबंधित खबरें