Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करना एक दंपती को भारी पड़ गया। अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक और उनके पति पर फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में महिला संचालक के पैर में गोली लगी, जबकि उनके पति के कान को छूते हुए गोली निकल गई। जानकारी के अनुसार, अपराधी लूटपाट की नीयत से पहुंचे थे। जब दंपती ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी बाल-बाल बचे
अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए बरवाडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Reporter | Samachar Post