आंगनबाड़ी सिस्टम को मजबूती: 63 CDPO और 237 महिला सुपरवाइजर को आज नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत सोरेन

Meenu | April 21, 2026 | 01:11 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। हेमंत सोरेन आज 63 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और 237 महिला सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। इन पदों पर नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की गई है। CDPO पद के लिए 64 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी, जिनमें से 63 को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में आग, एक लाख से अधिक का नुकसान

महिला भागीदारी पर खास जोर

CDPO पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है। कुल चयनित उम्मीदवारों में 35 महिलाएं शामिल हैं, जो आरक्षित सीटों से भी अधिक है। विभिन्न श्रेणियों में अनारक्षित, एससी, एसटी, बीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

237 महिला सुपरवाइजर को भी नियुक्ति

महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) के 444 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 313 अभ्यर्थी चयनित हुए। दस्तावेज सत्यापन के बाद 237 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें विभिन्न सामाजिक वर्गों के उम्मीदवार शामिल हैं।

प्रोजेक्ट भवन में होगा कार्यक्रम

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री स्वयं चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

सरकार का यह निर्णय महिला सशक्तिकरण और आंगनबाड़ी प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

Share this news

संबंधित खबरें