जमशेदपुर में घरेलू विवाद बना तबाही की वजह, युवक ने अपने ही घर में लगाई आग

Meenu | April 23, 2026 | 02:46 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी में गुरुवार को घरेलू विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गुस्से में एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी, जिससे पूरा मकान और सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोलपहाड़ी निवासी राजा सिंह का अपनी पत्नी के साथ पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के बीच उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरे घर में फैल गई। तेज लपटों को देख इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि, घटना के समय घर में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :वनभूमि घोटाला: IAS विनय चौबे की जमानत पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

पुलिस कर रही जांच

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें