Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई कथित दरिंदगी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने केस की दिशा बदल दी है। डॉक्टरों की टीम ने साफ किया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। जांच के दौरान स्पर्म नहीं पाया गया, जिससे शुरुआती अंदाज पूरी तरह बदल गया। रिपोर्ट के बाद पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं साक्ष्यों के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ तो नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों ने जांच को भटकाने के लिए शव के साथ छेड़छाड़ की हो सकती है।
यह भी पढ़ें :चित्तरंजन में पूर्व हॉकी खिलाड़ी की मौत पर बवाल, शव रखकर सड़क जाम
हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
झारखंड हाईकोर्ट ने मामले को स्वत: संज्ञान में लेकर हजारीबाग पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अदालत की निगरानी में पुलिस पर निष्पक्ष और तेज जांच का दबाव बना हुआ है।
पीड़िता और परिवार की सुरक्षा
घटना के बाद पीड़िता की मां को सुरक्षा के लिए अंगरक्षक प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिन परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उन्हें बाद में पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।
जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा
पुलिस का दावा है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही मामले की असली कहानी सामने आएगी। अब सबकी नजर इस पर है कि आखिर इस मामले के पीछे असली सच क्या है और जिम्मेदार कौन है।
Reporter | Samachar Post