Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और योगदान को याद किया।
यह भी पढ़ें :2029 से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी: पीएम मोदी ने ‘नारी शक्ति’ को लिखा पत्र
सामाजिक न्याय और समानता का दिया संदेश
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के मूल्यों को अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। उनके विचारों को समाज के लिए आज भी प्रेरणास्रोत बताया गया।
Reporter | Samachar Post