Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची पुलिस की सतर्कता से घर से बिना बताए निकले तीन बच्चों को समय रहते सुरक्षित बरामद कर लिया गया। ये बच्चे खादगढ़ा-कांटाटोली इलाके से गायब हुए थे और रांची रेलवे स्टेशन पर मिले, जहां वे शहर छोड़ने की तैयारी में थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बच्चे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गए थे। एक बच्चे ने बताया कि उसकी कुछ आदतों को लेकर घर में डांट-फटकार और मारपीट हुई थी, जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ घर छोड़ने का फैसला कर लिया।
यह भी पढ़ें :सीएम बनते ही बदला अंदाज, 48 घंटे में सम्राट चौधरी ने दिया सियासी संदेश
समय रहते चला सर्च ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान तीनों बच्चों को ट्रैक कर सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया, जिससे किसी अनहोनी की आशंका टल गई।
परिजनों को सौंपे गए बच्चे
पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सूचना दे दी है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है, ताकि भविष्य में वे इस तरह का कदम न उठाएं।
Reporter | Samachar Post