Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के वैशाली जिले में रामनवमी के मौके पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गनियारी घाट पर एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य श्रद्धा के साथ गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य चार सदस्य भी नदी में कूद पड़े, लेकिन गंगा की तेज धारा और गहराई ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया।
दो को निकाला गया, कई अभी भी लापता
घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दो महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में एक 16 वर्षीय किशोरी के भी डूबने की खबर है। वहीं एक महिला और एक बच्ची अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रशासन की निगरानी में नदी में लगातार तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सिदगोड़ा हत्याकांड में 5 साल बाद बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी नान्टु सैनी गिरफ्तार
प्रशासन की अपील, सावधानी बरतें
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से रोका जा सके।
इलाके में शोक की लहर
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। एक ही परिवार के कई सदस्यों के डूबने की खबर से लोग स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।