धनबाद में चोरों का तांडव: मोबाइल और दवा दुकान से लाखों की चोरी, CCTV केबल काटकर फरार

Rupa Kumari | March 27, 2026 | 04:57 PM IST
  • बरटांड़ इलाके में एक ही रात दो दुकानों को बनाया निशाना

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: धनबाद के बरटांड़ इलाके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक ही रात मोबाइल और दवा दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों की संपत्ति उड़ा ली। मोबाइल दुकान के संचालक और बरटांड़ चैंबर अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को दुकान बंद थी। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली गई, तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 9 लाख रुपये के मोबाइल फोन, एसेसरीज और नकदी लेकर फरार हो चुके थे।

CCTV केबल काटकर दिया वारदात को अंजाम

चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने दुकान में लगे CCTV कैमरों का केबल काट दिया, जिससे घटना की कोई फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सकी। इससे पुलिस को जांच में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बगल की दवा दुकान के संचालक उत्तम कुमार तिवारी के अनुसार, चोर पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10 से 15 हजार रुपये के सामान व नकदी चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें: रामनवमी पर लाठी भांजते नजर आए बाबूलाल मरांडी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस जांच में जुटी, बयान देने से इनकार

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, सदर थाना प्रभारी ने इस मामले में मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने, CCTV निगरानी मजबूत करने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके।

Share this news

संबंधित खबरें