Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी में नियमित शुद्ध पेयजल आपूर्ति की लगातार समस्या को लेकर विधायक सीपी सिंह ने बुधवार को गंभीर चिंता जताई। उन्होंने यह जानना चाहा कि क्या रांची नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों को लगातार पानी मिल रहा है।
मंत्री ने दी तकनीकी समाधान की आश्वासन
विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिछले एक माह से पाइप फटने और मरम्मत कार्य के कारण जलापूर्ति अनियमित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुराने पाइप बदलकर जल्द ही नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि सत्र के बाद वह सीपी सिंह के साथ बैठक कर समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।
यह भी पढ़ें: गढ़वा में रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक आयोजित
सीपी सिंह का कड़ा रुख
सीपी सिंह ने कहा कि यह समस्या छह महीने से लगातार जारी है और बार-बार जुडको का नाम लिया जा रहा है। उनका आरोप था कि जिम्मेदार विभाग और अभियंता जलापूर्ति की असफलता का जिम्मा एक-दूसरे पर डालते हैं। उन्होंने बताया कि जनता लगातार उनसे परेशान होकर शिकायत करती है और पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है।
समाधान के लिए कदम
मंत्री ने बैठक कर समेकित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। पुरानी पाइपलाइन बदलने और मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करने पर जोर। जलापूर्ति को नियमित और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीकी अड़चनों को दूर करने का प्रस्ताव। यह स्पष्ट है कि रांची के नागरिकों के लिए नियमित शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में प्रशासन और मंत्री दोनों सक्रिय हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अभी जनता को मिलना बाकी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।