Samachar Post रिपोर्टर, रांची : इंडियन रेलवे ने यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी की है। ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, 23 मार्च 2026 को रांची से खुलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित समय 14:25 बजे के बजाय शाम 18:45 बजे रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
यह भी पढ़ें: गढ़वा में हाईटेक पढ़ाई की शुरुआत, रोबोट डॉग देख छात्रों में बढ़ा उत्साह
लिंक रेक में देरी बना कारण
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लिंक रेक के विलंब से आने के कारण ट्रेन के संचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन आने से पहले ट्रेन के नए समय की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।