Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए झारखंड न्यायिक अकादमी, धुर्वा, रांची में 5 अप्रैल 2026 को “मोटर दुर्घटना दावा मामलों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। राज्य के सभी जिलों से DSP स्तर या उससे ऊपर के पुलिस अधिकारी इस कार्यशाला में भाग लेंगे। पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिले से एक-एक अधिकारी नामित किया जाएगा। नामित अधिकारियों को सुबह 9:00 बजे तक ज्यूडिशियल एकेडमी, धुर्वा, रांची में उपस्थित होना होगा। सभी अधिकारी वर्किंग यूनिफॉर्म में ही कार्यशाला में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें :जामताड़ा के 118 पंचायत पुस्तकालय बंद, लाखों खर्च के बावजूद नतीजा सन्नाटा
जिलों को दिए गए निर्देश, अनुपालन रिपोर्ट भी जरूरी
रांची, जमशेदपुर और धनबाद सहित सभी जिलों के SSP और SP को कहा गया है कि वे योग्य अधिकारियों का चयन करें और उन्हें समय पर कार्यशाला में भेजें। आईजी ट्रेनिंग के आदेश के अनुसार, सभी जिलों को अपने अधिकारियों की उपस्थिति और अनुपालन रिपोर्ट प्रशिक्षण निदेशालय, झारखंड पुलिस को भेजनी होगी। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मोटर दुर्घटना क्लेम मामलों के निपटारे में गुणवत्ता और तेजी लाना है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
Reporter | Samachar Post