Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची जिले के एदलहातु इलाके में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक मकान से गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए। 24 मार्च 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रात 8:55 बजे प्रशासन की टीम ने छापा मारा। जांच में पाया गया कि मकान किराए पर लेकर घरेलू सिलेंडरों को छोटे सिलेंडरों में रिफिल कर बाजार में बेचा जा रहा था। जब्त किए गए सामान में शामिल हैं इंडेन और एचपी के भरे और खाली घरेलू सिलेंडर, 5 किलो के छोटे सिलेंडर, गो गैस के व्यावसायिक सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन, रेगुलेटर, पाइप, डिजिटल वजन मशीन सभी सामान की सूची तैयार कर संबंधित गैस एजेंसियों को सौंप दी गई।
यह भी पढ़ें :सिमडेगा में केरसई थाना का औचक निरीक्षण, एसपी ने कानून-व्यवस्था सुधार के दिए सख्त निर्देश
FIR दर्ज
प्रशासन ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्देश दिए हैं कि अवैध भंडारण, रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखा जाए।
जनता से अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कहीं भी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन या नजदीकी थाने को सूचित करें। इसके लिए ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना देने की सुविधा उपलब्ध है।
Reporter | Samachar Post