- सतबरवा थाना क्षेत्र के पीडिया जंगल में छापेमारी, पुलिस ने मौके पर ही अफीम की अवैध खेती को किया नष्ट
Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंगल क्षेत्र में की जा रही अफीम और पोस्ता की अवैध खेती को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई सतबरवा थाना क्षेत्र के पीडिया जंगल इलाके में की गई।
यह भी पढ़ें :पलामू में खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
सूचना के आधार पर की गई छापेमारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीडिया जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम/पोस्ता की खेती की जा रही है। इसके बाद सतबरवा थाना की पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान जंगल में करीब 2 से 3 कट्ठा जमीन पर अफीम और पोस्ता की अवैध खेती लगी हुई पाई गई। पुलिस टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए पूरी अवैध फसल को नष्ट कर दिया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की भी जांच की।
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि इस अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पलामू पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Reporter | Samachar Post