सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय के स्वागत में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा ने किया सम्मान समारोह

Rupa Kumari | March 7, 2026 | 04:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के झरिवा पंचायत और नगर निगम से सटे विवेकानंद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव-नियुक्त सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय का अंगवस्त्र और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया और पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद वीडी राम के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि सांसद क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं और लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया आयोजन

इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा चैनपुर की ओर से किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्षा चंद्रवंशी ने कहा कि सांसद वीडी राम ने क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद ने एक कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता भोला पांडेय को दूसरी बार सांसद प्रतिनिधि बनाकर क्षेत्र की जनता का सम्मान किया है।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ के समाजसेवी अमलान कुसुम सिन्हा के पिता शिव शंकर सिन्हा का निधन

सांसद के नेतृत्व में हो रहा विकास

कार्यक्रम में मौजूद लोजपा के नेता शशांक सुमन ने कहा कि सांसद वीडी राम के नेतृत्व में पलामू लोकसभा क्षेत्र में विकास की नई लकीर खींची जा रही है। वहीं भाजपा महामंत्री रूपेश गुप्ता ने कहा कि भोला पांडेय के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर निगम और चैनपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं को और मजबूती मिलेगी।

जनता की सेवा के लिए तत्पर

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने कहा कि पलामू सांसद हमेशा अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ लोकसभा में उठाते हैं। उन्होंने कहा कि पलामू का नाम अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान बना रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 33 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सोनी कुमारी पूर्व वार्ड पार्षद प्रमिला देवी, भाजपा उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज दास समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share this news

संबंधित खबरें