Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : मेदिनीनगर रामनवमी के जुलूस के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जुलूस में चल रहे डीजे के साथ लगे जनरेटर में अचानक चिंगारी उठने के बाद आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छह मुहान के पास जुलूस गुजर रहा था, तभी जनरेटर से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग लगते ही जुलूस में शामिल लोगों के बीच हलचल बढ़ गई।
लोगों और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय नागरिकों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जनरेटर को जुलूस से अलग कर नदी किनारे ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और जुलूस भी बाद में शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा।
यह भी पढ़ें: रामभक्ति में डूबा सरायकेला, जुलूस में उमड़ा जनसैलाब; अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया जोश
सतर्कता की जरूरत
इस घटना के बाद जुलूस में इस्तेमाल होने वाले जनरेटर और बिजली उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन और आयोजकों से ऐसे आयोजनों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।